फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   379 complainants did not get justice, returned empty handed

Jaunpur News: 379 फरियादियों को नहीं मिला न्याय, खाली हाथ लौटे

Sun, 17 Mar 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
379 complainants did not get justice, returned empty handed
जौनपुर। जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए शनिवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से कुल 413 शिकायती पत्र आएं। इसमें से 34 प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। 379 फरियादियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

केराकत: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 159 प्रार्थना पत्र आए। उपजिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार व न्यायिक एसडीएम केश कुमार राय की मौजूदगी में 9 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर, नायब तहसीलदार अमित सरोज, कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बदलापुर: समाधान दिवस में 43 शिकायती प्रार्थना आए। इसमें से पांच का निस्तारण किया गया। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार बृजेन्द्र सिंह, सीओ अरविंद कुमार, पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह ,बीईओ शिखा मिश्रा आदि मौजूद रहीं। मछलीशहर: एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 148 शिकायतें आईं। 7 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, तहसीलदार अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज: तहसील सभागार में एसडीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 63 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 13 का निस्तारण किया गया। शेष संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed