फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3.67 lakh beneficiaries increased in one year, hospitals only six

Jaunpur News: एक साल में बढ़े 3.67 लाख लाभार्थी, अस्पताल केवल छह

Fri, 10 Nov 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
3.67 lakh beneficiaries increased in one year, hospitals only six
जौनपुर। पिछले एक साल में आयुष्मान कार्डधारकों की संख्या 3.67 लाख बढ़ी है। जबकि केवल छह नए अस्पताल ही बढ़ाए गए। आयुष्मान कार्डधारकों के इलाज के लिए जिले में अब कुल 50 अस्पतालों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 314149 परिवारों का चयन किया गया है। कुल सदस्यों की संख्या 1334398 है। कुल 235617 परिवारों के 826344 लोगों को कवर किया गया। अब तक 40236 लाभार्थियों का इलाज किया जा चुका है। इनके इलाज पर 56.83 करोड़ खर्च हुआ है। योजना के तहत पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की व्यवस्था है। जागरूकता के अभाव में अभी तक जिले में केवल 40 हजार लोगों ने ही इलाज कराया है। आयुष्मान योजना के प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह का कहना है कि सभी अस्पतालों में मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

-आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित परिवार को इस योजना का पूरा लाभ दिया जा रहा है। चयनित परिवारों की जिम्मेदारी है कि वह इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस योजना में पांच लाख तक का इलाज नि:शुल्क कराने की व्यवस्था है।-- डा. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed