फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3509 students left the board exam

3509 छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Wed, 06 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
3509 students left the board exam
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में 3509 छात्र अनुपस्थित रहे। दोनों पाली की परीक्षा में कुल 70233 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 66724 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल में अंग्रेजी के कुल 68305 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 64889 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इंटर की फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान संरचना, धुलाई रंगाई, टेक्सटाइल्स, बुनाई, नर्सरी तकनीकी, रंगीन फोटो, रेडियो टीवी, आटो मोबाइल, डेयरी, टंकण हिंदी विषय के कुल 502 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 473 परीक्षा में शामिल हुए। 29 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा कंप्यूटर की परीक्षा में 316 छात्र पंजीकृत थे। 307 परीक्षा में शामिल हुए और 09 छात्रों ने परीक्षा छोड दिया। कृषि विज्ञान भाग एक में 525 पंजीकृत थे, जिसमें से 499 परीक्षा में शामिल हुए और 26 अनुपस्थित रहे। कृषि अर्थशास्त्र भाग दो की परीक्षा में 585 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 556 परीक्षा में शामिल हुए 29 छात्र अनुपस्थित रहे। पहली पाली में जिले के 230 केंद्र और दूसरी पाली की परीक्षा 51 केंद्रों पर हुई। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed