{"_id":"640f7351268b6d27710a9104","slug":"349-crore-proposal-passed-for-development-jaunpur-news-c-20-1-101864-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विकास के लिए 3.49 करोड़ का प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विकास के लिए 3.49 करोड़ का प्रस्ताव पास
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक सोमवार को ब्लॉक सभागार में गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख आशा यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 3.49 करोड़ के विकास का प्रस्ताव पास हुआ। ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने राज्य वित्त से एक करोड़ 56 लाख का तथा केंद्रीय वित्त आयोग से एक करोड़ 93 लाख का प्रस्ताव पेश किया। प्रमुख आशा यादव ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी तथा कर्मचारी यों की अनुपस्थिति रहे। जिस पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने ने डीएम सीडीओ को अनुपस्थित लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। बैठक में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विभाग वार सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध , पशु चिकित्सा अधिकारी घनश्यामपुर डॉ. त्रिलोकी , स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मयंक चौरसिया, आजीविका मिशन के बारे में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिल यादव ने सदन को बताया। पंचायत सदस्यों ने ग्राम फिरोजपुर , देनुआ ,देहुणा, बछाड़ी, बदलापुर खुर्द , दुगोली खुर्द में बने सामुदायिक शौचालय बंद होने की शिकायत की। जिस पर विधायक ने खंड बीडीओ को जांच कर कार्यवाही करने के लिए कहा।
रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास व शौचालय का धन लेने के बाद भी निर्माण नहीं कराने पर धनराशि वापसी लेने को कहा। ईमानदारी से काम करने व पात्रों को सुविधा दिलाने की शपथ दिलाई। विधायक रमेश मिश्र ने बताया कि जिनके यहां शौचालय नहीं बना है वह ऑनलाइन शौचालय निर्माण के लिए आवेदन करें, ताकि उनके यहां भी शौचालय बनाया जा सके। ग्राम पंचायत कम्मरपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप तिवारी ने गांव में रास्ता का निर्माण कराने तो ग्राम पंचायत बछुआर के सुनील यादव ने शौचालय नहीं होने तथा छुट्टा पशुओ का मुद्दा उठाया।
डीडीओ बीबी सिंह ने सदन को बताया कि विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी। ब्लॉक प्रमुख आशा यादव ने कहां की आप सब के सहयोग से सदन में जो भी प्रस्ताव मिला है, बजट के सापेक्ष पूरा प्रयास किया जाएगा। आभार पूर्व प्रमुख अशोक यादव ने जताया। बैठक में बीडीओ रतन सिंह , रणजीत सिंह ,दुर्गेश तिवारी ,लेखा अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता, राकेश मिश्रा, विनय यादव आदि मौजूद ।