फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3465 including 1133 youth were vaccinated

1133 युवाओं समेत 3465 को हुआ टीकाकरण

Wed, 02 Jun 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
3465 including 1133 youth were vaccinated
जौनपुर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर युवाओं में दूसरे दिन बुधवार को भी उत्साह बना रहा। बुधवार को 18 से 44 वर्ष की आयु के 1133 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के 2332 लोगों ने भी टीकाकरण कराया। डीएम-एसपी ने भी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सामुदायिक भवन पहुंचकर टीकाकरण की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को कुल 3465 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें 18 से 44 वर्ष की उम्र के 1133 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 1527 लोगों ने टीका लगवाया, जिसमें से 1330 लोगों ने पहली डोज और 197 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 801 लोगों को टीका लगा, जिसमें से 682 लोगों को पहली डोज और 119 लोगों को दूसरी डोज लगी। चार फ्रंटलाइन वर्करों ने भी टीके की दूसरी डोज लगवाई। जिले में अभी तक 338184 टीके की खुराक लग चुकी है। इसमें से 264905 को पहली डोज और 73279 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी राजकुमार नय्यर कलेक्ट्रेट स्थित सामुदायिक भवन में चल रहे टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। एएनएम शैलजा सिंह और विमला तिवारी से जानकारी ली।
विज्ञापन

50 नए मरीज मिले
जौनपुर। जिले में बुधवार को 50 नए मरीज मिले। कोई नई मौत नहीं हुई। अस्पतालों में भर्ती 44 और होम आइसोलेशन में रह रहे 82 मरीज स्वस्थ हुए। अब जिले में कुल एक्टिव केस 479 हो गए हैं। इसमें 408 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए लगाया आरओ वाटर प्यूरीफायर
शाहगंज। स्थानीय सीएचसी एल-1 कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को स्वच्छ पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जेसीआई शाहगंज संस्कार के पदाधिकारियों ने बुधवार को आरो वाटर प्यूरीफायर लगाया। संस्था अध्यक्ष जेसी शाहिद नईम ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में स्वच्छ पेयजल की समस्या का संज्ञान लेते हुए यह पहल की गई है। वाटर प्यूरीफायर का उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने किया। इस दौरान मंडल समन्वयक ए़खलाक खान, गुलाम साबिर, पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह, हसन मेंहदी, मिन्हाज इराकी, मो. सरफराज, विनायक गुप्ता, सिराज आतिश, ऋषिराज जायसवाल, विशाल जायसवाल, जेजे अब्दुर्रहमान, मो. मूसा, डॉ जमालुद्दीन, मो. अब्बास बिस्मिल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed