फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   344 roads will be paved with Rs. 62 crores, drains will be built for drainage

Jaunpur News: 62 करोड़ से 344 सड़कें होंगी चकाचक, जल निकासी के लिए बनेंगी नालियां

Tue, 13 Feb 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
344 roads will be paved with Rs. 62 crores, drains will be built for drainage
जौनपुर। जिला पंचायत की तरफ से 344 सड़कों की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था के लिए 15वें राज्य वित्त आयोग से 62 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। पंचायत ने पुनर्निर्माण व मरम्मत के लिए सड़कों का चयन कर लिया है। विभाग की ओर से कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। काम पूरा होने में दो महीने से छह महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में सड़कों पर चलना दुश्वार है। ऐसे में आवागमन में परेशानी हो रही है। विभाग की ओर से एक किलोमीटर से लेकर तीन किलोमीटर तक की 344 सड़कों को चिह्नित किया गया है। इनमें कुछ सड़कें सीसी तो कुछ कंक्रीट की भी बनाई जाएगी। इनके अलावा सड़कों के किनारे जलनिकासी की व्यवस्था भी बनाई जाएगी। विभाग की ओर से कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

कुछ प्रमुख सड़कों के नाम व लागत
जिला पंचायत की ओर से सिरकोनी ब्लाक के कुद्दूपुर मुख्य मार्ग को 8.97 लाख रुपये से, सुजानगंज ब्लाक के कुंदहा संपर्क मार्ग को 33.2 लाख रुपये से, धर्मापुर ब्लाक के ग्राम सभा कादीपुर स्थित बजरंगबली मंदिर मार्ग को 14.01 लाख रुपये से, सुजानगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत अजिया में सीसी रोड 6.92 लाख रुपये से, ग्राम पंचायत अढ़नपुर में बड़ी नहर की पटरी पर सीसी रोड 13.56 लाख रुपये से, सिकरारा ब्लाक के ताहिरपुर में सीसी रोड 15.31 लाख रुपये से व आदि सड़कें बनावाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौशाले का भी होगा निर्माण
जिला पंचायत की ओर से ग्राम टिसौली में गौशाला का अवशेष निर्माण भी पूरा कराया जाएगा। इसमें 32.25 लाख रुपये खर्च होंगे। गौशाला में 5.82 लाख रुपये खर्च कर सोलर पंप व सोलर लाइट भी लगावाई जाएगी।

विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुनर्निर्माण व मरम्मत तथा नाली निर्माण के लिए 344 सड़कों का चयन किया है। कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही काम शुरू होगा। -मो. हारून, प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed