{"_id":"661985a76da4e87ce3079b74","slug":"34-lakhs-spent-still-no-relief-from-smell-and-filth-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-114672-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खर्च हो गए 34 लाख, फिर भी बदबू और गंदगी से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खर्च हो गए 34 लाख, फिर भी बदबू और गंदगी से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत के हुरहुरी बाजार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 33.67 लाख रुपये खर्च कर एमआरएफ सेंटर बनाया गया। इसका निर्माण 2023 में पूरा कर लिया गया लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से एमआरएफ सेंटर आज तक चालू नहीं हो सका। इससे क्षेत्रों से उठने वाले कूड़े को नगर पंचायत कर्मियों द्वारा नरहन मोहल्ले में फेंका जा रहा है। इससे आसपास रहने वाले बदबू और गंदगी से परेशान हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2017-18 में 33.67 लाख रुपये एमआरएफ सेंटर के लिए आवंटित हुआ, काम भी शुरू हो गया। बीच में कोरोना काल की वजह से काम में थोड़ी देरी हुई लेकिन अंतत: एमआरएफ सेंटर 2023 में बनाकर ठेकेदार द्वारा नगर पंचायत को सौंप दिया गया। मशीन भी आ गई, इसको संचालित करने को नगर पंचायत द्वारा विद्युत विभाग को एस्टीमेट भेजा गया, जो अब तक पास नहीं हो पाया।
रोजाना निकलता है 2.25 मीट्रिक टन कूड़ा
नगर पंचायत क्षेत्र केराकत से रोजाना 2.25 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए ही एमआरएफ सेंटर बनाया गया। सेंटर के चालू न हो पाने के कारण कूड़ा नरहन मोहल्ले स्थित तालाब के पास फेंका जाता है। कूड़ा फेंके जाने से तालाब भी पट गया है। अधिक कूड़ा होने पर नगर पंचायत की ओर से इसे जला दिया जाता है।
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन का एस्टीमेट शासन में लटका
एमआरएफ सेंटर को 10 किलोवाट बिजली का कनेक्शन देने के लिए बिजली निगम की ओर से 2.03 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन में स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जो एक साल से अटका है। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक बजट स्वीकृति के बाद नगर पंचायत को कनेक्शन लेने के लिए धनराशि का भुगतान करना होगा। तब कनेक्शन जारी होगा।
एमआरएफ सेंटर को चालू करने के लिए बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कनेक्शन लेकर सेंटर को चालू कराया जाएगा। -आस्था पाठक, प्रभारी ईओ, नगर पंचायत केराकत।