फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   33 out of 37 booth presidents of BJP resign

भाजपा के 37 में से 33 बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

Sun, 17 Nov 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
33 out of 37 booth presidents of BJP resign
मुंगराबादशाहपुर। मंडल अध्यक्षों के चयन की सूची जारी होते ही भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। मुंगराबादशाहपुर मंडल के कुल 37 में से 35 ने नए अध्यक्ष पर असहमति जताते हुए जिलाध्यक्ष का सामूहिक इस्तीफा भेजा है। सक्रिय सदस्यों ने भी नए नाम पर असहमति जताई है। पार्टी की ओर से घोषित सूची में संतोष गुप्ता डबल को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में बूथ अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, जगदंबा दुबे, अमित साहू, राजकुमार मौर्या, मिथुन पांडेय, अजय गुप्ता, विमलेश, रमजान अली, आशीष जायसवाल, अंकित सिंह, अवधेश मिश्रा, रमेश सिंह, दीपक शर्मा, विनय पांडेय, दिनेश तिवारी, रवि साहू, कृष्णकांत, गणेश कसौधन, रवि गौतम, चंदन सोनी, चंचल चौरसिया, राकेश यादव, चंचल पांडेय, रवि शंकर, विकास रावत, अवधेश मिश्रा, देवेश गुप्ता, शीतला बिंद आदि का कहना है कि मंडल अध्यक्ष चयन में बूथ अध्यक्षों के राय की अनदेखी की गई है। उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल को पुन: अध्यक्ष बनाने की मांग की। इसके साथ ही 47 सक्रिय सदस्यों में से 37 ने भी राजकुमार के नाम पर अपनी सहमति दी। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि विरोध की कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। अगर ऐसा है तो संबंधितों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed