फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   33 gram panchayats decreased, yet in five years, 7.31 lakh voters increased.

33 ग्राम पंचायत घटे, फिर भी पांच साल में बढ़ गए 7.31 लाख मतदाता.

Mon, 22 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
33 gram panchayats decreased, yet in five years, 7.31 lakh voters increased.
जौनपुर। वर्ष 2015 की अपेक्षा इस बार जिले में 33 ग्राम पंचायतें कम हुई हैं। बावजूद पुनरीक्षित सूची में 7.31 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। मछलीशहर, सुजानगंज, सोंधी शाहगंज ब्लाकों में यह वृद्धि सबसे ज्यादा है। पुनरीक्षण के बाद पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें कुल 35 लाख 92 हजार 960 मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2015 में मतदाताओं की संख्या 28.61 लाख था।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नवंबर से ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। नाम घटाने-बढ़ाने के आवेदन लेने और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची तैयार की गई है। वैसे सूची प्रकाशन पहले ही हो जाना था, लेकिन रामनगर, बक्शा सहित कई ब्लाकों से पुनरीक्षण में गड़बड़ी की शिकायत और सर्वर की खराबी के कारण मूल आंकड़ा सामने नहीं आ पाया था। अब जारी हुई मतदाता सूची के आधार पर ही चुनाव में वोट पड़ेंगे। मतदाता सूची के आधार पर बूथों का निर्धारण भी अंतिम चरण में है। वर्ष 2015 के चुनाव में जिले के 1773 ग्राम पंचायतों में वोट पड़े थे। इस बार नगर पालिका के सीमा विस्तार और तीन नई निकायों के गठन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या 1740 ही रह गई है।
विज्ञापन

शाहगंज में सबसे अधिक हैं मतदाता
जौनपुर। जिले के सभी 21 ब्लाकों में से शाहगंज ब्लाक में सबसे अधिक मतदाता हैं। इस दौरान धर्मापुर में 75487, बदलापुर में 180323, रामपुर में 172284, मुफ्तीगंज में 112300, जलालपुर में 146900, डोभी में 140912, सिकरारा में 162008, महराजगंज में 150513, मड़ियाहूं में 189675, सुजानगंज में 203622, केराकत में 157209, सुईथाकला में 168245, सिरकोनी में 149452, खुटहन में 198399, बरसठी में 187744, रमनगर में 187229, बक्शा में 178876, करंजाकला में 186944, मछलीशहर में 204461, मुंगराबादशाहपुर में 174970, शाहगंज सोधी में 265407 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed