फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   33 corona positive including seven members of the same family

एक ही परिवार के सात सदस्यों समेत 33 कोरोना पॉजिटिव

Sat, 03 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
33 corona positive including seven members of the same family
जौनपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 33 पॉजिटिव केस आए हैं। नए मरीजों में रामपुर के मनापुर गांव में एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 5194 हो गई है। इसमें 710 केस एक्टिव हैं। अब तक 66 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जलालपुर ब्लाक के मेघपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉ रंजना, डॉ अजीत कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अमरनाथ, सुनील कुमार, अहकूराम की टीम ने 87 लोगों की जांच की। इसमें आठ लोग सर्दी-जुकाम से ग्रसित थे। मुंगराबादशाहपुर के ग्राम गरियांव में शांति नंदन बौद्ध वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कैंप में पीएचसी मुंगराबादशाहपुर की टीम ने 103 लोगों का सैंपल लिया। शिविर में लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवशंकर, डॉ प्रदीप, स्टाफ नर्स मौसम सिंह, लैब टेक्नीशियन बीआर जाटव, वार्ड ब्वॉय राजेंद्र, शांति नंदन बौद्ध वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक उदयभान मौर्य, प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र मौजूद रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 2054 सैंपल के रिजल्ट आए, जिसमें 33 पॉजिटिव हैं। पहले से भर्ती 12 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। विभिन्न क्षेत्रों में कैंप से 2010 सैंपल किए गए। अब तक 162449 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 161333का रिजल्ट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed