फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3247 labours had not got a single rupee of relief fund

3247 श्रमिकों को नहीं मिला आपदा सहायता का एक भी रुपया

Tue, 26 May 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
3247 labours had not got a single rupee of relief fund
जौनपुर। श्रम विभाग की ओर से अभी तीन हजार 247 नवीनीकृत श्रमिकों को अभी तक आपदा सहायता योजना के तहत पहली किस्त की धनराशि नहीं दी गई है जबकि साढ़े पांच हजार श्रमिकों को आपदा सहायता योजना के तहत दूसरी किस्त की धनराशि दी जा चुकी है। पहली किस्त नहीं देने के पीछे विभाग पंजीकरण में गड़बड़ी बता रहा है। सुधारने के बाद धनराशि भेजने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

लॉक डाउन में श्रम विभाग में पंजीकृत नवीनीकृत श्रमिकों को परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सरकार आपदा सहायता योजना के तहत हर श्रमिक को प्रति माह एक हजार रुपया दे रही है। इस क्रम में श्रम विभाग में 20 हजार 947 नवीनीकृत श्रमिक हैं। इसमें से अभी तक 17 हजार 700 श्रमिकों को तो श्रम विभाग पहली किस्त दे दिया है। इसमें से पांच हजार 500 श्रमिकों को दूसरी किस्त भी मिल चुकी है। अभी तक तीन हजार 247 श्रमिकों को अभी तक पहली किस्त ही नहीं मिल पाई है। धनराशि नहीं पाने वाले श्रमिक आज भी परिवार के भरण पोषण के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं। उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंजीकरण में त्रुटियां रहने के कारण 3247 श्रमिकों को पहली किस्त नहीं मिल पाई है। त्रुटियां सुधार ली गई है। शीघ्र ही उनके खाते में पहली किस्त की धनराशि दे दी जाएगी। पहली किस्त पाने वाले श्रमिकों में से 5500 श्रमिकों को दूसरी किस्त का लाभ दे दिया गया है। शेष को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed