फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   32 new transformers will be installed in the district to provide relief from low voltage

Jaunpur News: जिले में लगेंगे 32 नए ट्रांसफाॅर्मर लो वोल्टेज से मिलेगी राहत

Wed, 07 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
32 new transformers will be installed in the district to provide relief from low voltage
जनपद में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए से 32 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने का प्रस्ताव सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने बिजली निगम को भेजा है।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर विभिन्न क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर लगेंगे। इससे ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या से आम जनता को राहत मिलेगी।
सपा सांसद ने अप्रैल 2025 में विद्युत निगम को प्रस्ताव भेजा था। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 10 केवी, 16 केवी, 25 केवी, 63 केवी क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। करंजाकला ब्लॉक के 9, सिकरारा के चार, बक्शा के 4, खुटहन के 3, सोंधी के 5 गांव, सुइथाकला के 5 गांवों में ट्रांसफॉर्मर लगेंगे।
सांसद ने बताया कि प्रस्ताव मिलने के बाद बिजली से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पिछले साल गर्मी के दिनों में बिजली कटौती, ओवरलोड व लो-वोल्टेज की समस्या से जनता जूझ रही थी। ट्रांसफॉर्मर लगने से क्षेत्र की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इससे करंजाकला के देवकली, आदमपुर, सिकरारा, खुटहन, खेतासराय, सुइथाकला के अरसिया, गुड़बुड़ी व सुइथाकला आदि विद्युत उपकेंद्रों पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार में कमी आयेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इससे ऊर्जा की बचत होगी और बिजली की खपत कम होगी।
इससे उपकरणों की सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed