{"_id":"62bdefe3edaf764d8e0107de","slug":"32-meritorious-students-of-high-school-and-intermediate-were-honored-jaunpur-news-vns6616254149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल और इंटर के 32 मेधावियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल और इंटर के 32 मेधावियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ताला मझवारा में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटर के 32 मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल और सीओ केराकत गौरव वर्मा ने सम्मानित किया। सीओ गौरव वर्मा ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने से सफलता निश्चित मिलती है। उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं से अलग से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। सफलता के टिप्स भी दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं का परिचय लिया फिर पूछा आप क्या बनना चाहते हैं। कुछ सवाल भी पूछा और जवाब भी दिए। बयालसी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नियमित दिनचर्या और अनुशासन सफलता की कुंजी है। लक्ष्य निर्धारित कर सब कुछ समय के साथ करें, आप निश्चित रूप से सफल होंगे। डा. बृजेश यदुवंशी ने कहा कि शिक्षा और संस्कार छात्र-छात्राओं में होना चाहिए। सफलता के लिए कठिन परिश्रम करें। मौके पर ब्लाक प्रमुख सिरकोनी वंशराज सिंह, चिकित्सा प्रभारी जलालपुर डा. मनोज सिंह, पंडित सूर्यमणि पांडेय, प्रधान भईयालाल सरोज, रुद्र प्रसाद पांडेय, हरिशंकर चौबे, मुन्नू पांडेय आदित्य पांडेय, आशुतोष पांडेय, आईडी सिंह, अंकुर सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन दीपक सिंह और अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य जयशंकर पांडेय ने किया। आभार ज्ञापन आयोजक मंडल से पंकज पांडेय ने किया।
इन मेधावियों को किया सम्मानित
राधिका पांडेय, शशि यादव, खुशबू भारती, आंचल चौबे, गुडि़या सरोज, संजना सरोज, अनुपमा यादव, पूजा पांडेय, अनुराग चौबे, पूजा यादव, रवीना यादव, आराध्या सिंह, श्रेया सिंह, अनुज यादव, पूनम यादव, प्रियंका यादव, आयुष विश्वकर्मा, प्रीति यादव, सुभाष पांडेया, श्रेया चौबे, आंचल भारती, शिखा कनौजिया, अनु निषाद, हर्षिता, श्रेया पांडेया, मुस्कान चौरसिया, नितिन यादव, संजना भारती, सागर गोड़, पीयूष सरोज आदि को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।