{"_id":"5cc74832bdec22074e011ac0","slug":"31556564018-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र में सरकार बनी तो कश्मीर से धारा 370 हटा देगें !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र में सरकार बनी तो कश्मीर से धारा 370 हटा देगें !
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अबकी सरकार बनी तो कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर देंगे। राहुल बाबा को पाकिस्तान के आतंकवादियों से इलू - इलू करना है तो करें, हमें कोई आपत्ति नहीं। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हुए तो पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा। हम देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा।
विवेकानंद इंटर कालेज मंडियाहूं के मैदान में सोमवार को आयोजित जनसभा में उन्होेंने कहा कि कांग्रेस के समय मे आतंकी हमले होते रहे जिम्मेदार लोग मौनी बाबा बने रहे। हमारी सरकार के समय जब आतंकियों ने पुलवामा में हमला कर 40 जवानों की हत्या कर दी। मोदी चुप नहीं बैठे। पाकिस्तान सीमा पर जवान तैनात करता रहा और हमारी देश की वायु सेना ने बाला कोट में घुस कर आतंकी अड्डे को तबाह कर दिया। जब हमारी सेना ने बालाकोट में बम गिराया तो पाकिस्तान समेत बुआ-भतीजा और राहुल बाबा के होश उड़ गए। नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। कश्मीर और आतंकवाद का सफाया हो जाएगा। अगर भाजपा सत्ता में नहीं रही तब भी जब तक एक भी भाजपा का कार्यकर्ता जिंदा है कश्मीर को कोई हिंदुस्तान से अलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी जी हैं दूसरी ओर बुआ-भतीजा और राहुल बाबा। देश पर 55 वर्ष कांग्रेस व प्रदेश में 25 वर्ष सपा, बसपा ने शासन किया परन्तु देश का वास्तविक विकास न हो सका, गरीबी दूर नही हुई।यह चुनाव देश के 50 करोड़ गरीबों को आगे ले जाने का चुनाव है। देश के किसी भी कोने में जा रहा हूं, वहां लोग मोदी-मोदी कर रहे है।
सभा को मछलीशहर के भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज, राज्यमंत्री अनिल राजभर, पूर्वमंत्री बंश नरायन पटेल, विधायक डा. लीना तिवारी, मनोज सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, संचालन डा. अजय सिंह ने किया। जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, अनिता सिद्धार्थ, अनिता रावत, राजनाथ पटेल, आरपी कुशवाहा, चन्द्र प्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, चंदन केशरी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।