{"_id":"5cae2fddbdec2258a5433239","slug":"31554919389-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अप्रैल से शुरू होगा नामांकन, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 अप्रैल से शुरू होगा नामांकन, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 16 अप्रैल को निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की तैयारियां कर ली गई हैं।
उन्होनें बताया कि जौनपुर लोकसभा क्षेत्र का नामांकन न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट और मछलीशहर लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) में होगा। 16 से 23 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। 17 अप्रैल व 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं हो पाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल बुधवार को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। मतदान का दिनांक 12 मई और मतगणना 23 मई को होगी। नामांकन के समय उम्मीदवार के साथ पांच व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में एक साथ प्रवेश कर सकते हैं। नामांकन के समय उम्मीदवार एवं उनके समर्थकों को आदर्श आचार संहिता पालन करना होगा। नामांकन पत्र के साथ जमानत की धनराशि जमा करनी होगी। जमानत की रकम सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 25 हजार और अनुसूचित एवं जनजाति जाति के उम्मीदवार के लिए 12 हजार रुपये निर्धारित है। इसे ट्रेजरी चालान के जरिए भारतीय स्टेट बैंक में जमा करना होगा। चुनाव में व्यय की सीमा 70 लाख रुपये है।