फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की दी नसीहत

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की दी नसीहत

Wed, 27 Feb 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की दी नसीहत

विज्ञापन
जलालपुर। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने को अभी से चुनाव के लिए तैयार कर लें। अपनी जिम्मेदारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करें। वह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर लोकसभा की बैठक क्षेत्र के एक होटल में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव की तैयारी पर चर्चा कर रहे थे। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा वार तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी द्वारा तय आगामी कार्यक्रमों के लिए सबकी जिम्मेदारी तय की। उन्होंने लोकसभा संयोजक, प्रभारी, विधानसभा संयोजक,प्रभारियों से विभिन्न मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर,जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, सांसद मछलीशहर रामचरित निषाद, विधायक पिंडरा अवधेश राय, विधायक केराकत दिनेश चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, जिला प्रभारी रामप्रकाश दुबे, लोकसभा प्रभारी आरपी कुशवाहा, जिला महामंत्री, लोकसभा संयोजक डा. अजय कुमार सिंह, ब्रह्मदेव मिश्र ,अशोक श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, आरबी सिंह, विनय कुमार सिंह, अजयेंद्र दुबे, वृजनरायन दुबे, नृपेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, रामविलास पाल, ब्रह्मदेव तिवारी, राकेश सिंह, संदीप तिवारी, भूपेंद्र सिंह, पंकज मिश्रा, पंकज सिंह, जटाशंकर सिंह, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed