फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संगठन के अधूरे कार्यो को पूरा करने पर जोर

संगठन के अधूरे कार्यो को पूरा करने पर जोर

Wed, 13 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
संगठन के अधूरे कार्यो को पूरा करने पर जोर
जौनपुर। अपना दल एस की मासिक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय जगदेव मैरिज लान वाजिदपुर में हुई। जिसमें संगठन के अधूरे कार्यो को पूरा करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव पप्पू माली को माला पहना कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन के अधूरे कार्यो को पूरा कर लिया जाए। मिशन 2019 अपना दल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को यह चुनाव चुनौती के तौर पर लेना है। बहन अनुप्रिया पटेल आज के समय में पिछड़ों, दलितों व आदिवासी लोगों की आवाज बन चुकी हैं । इसलिए हम सब की जिम्मेदारी है कि उनकी आवाज को दबने ना दे और वे देश की सबसे बड़ी पंचायत में अपनी आवाज को बुलंद करते रहे। हम लोगों को जनपद जौनपुर के दो लोकसभा क्षेत्रों में से एक लोकसभा सीट पर चुनाव अपना दल एस का प्रत्याशी होगा। जिला अध्यक्ष राजनाथ पटेल ने कहा पार्टी 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज और संत रविदास जयंती मनाएगी । पार्टी द्वारा नारा दिया गया है कि अपना भूत समझे युद्ध के तहत तैयार रहें । जिला महासचिव रमाशंकर पटेल की माता के देहांत पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा को शांति ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अजीत,मुलायम पाठक, राहुल सैनी, अंकित शुक्ला, मनीष प्रजापति, कलावती पाल ने सदस्यता ली। इस अवसर पर उदय प्रताप पटेल, राजेंद्र पटेल, राजमणि, चंद्रशेखर पटेल, राकेश, मुख्तार अहमद,सुनील सेठ, राकेश पटेल, दिलीप सैनी व अजय पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed