फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर की जमकर नारेबाजी

आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर की जमकर नारेबाजी

Wed, 16 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर की जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
नेवढ़िया। क्षेत्र के तिवरान गांव के पास रामनगर माइनर का सोमवार की रात तीसरी बार बंधा टूटने से फिर 40 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। वहीं तीसरी बार बंधा टूटने से किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन नहर विभाग के अधिकारियों के विरुद्घ जमकर नारे बाजी की।

रामनगर माइनर का बंधा सोमवार की रात तीसरी बार तिवरान गांव के पास टूट गई। जिससे
40 बीघे गेंहू व सरसों की फसल डूबकर चौपट हो गई । जिसमें राजेश तिवारी,शत्रुघ्न तिवारी , कृपाशंकर तिवारी,रविशंकर तिवारी,जगदीश,गायत्री,दिवाकर,त्रिभुवन,त्रिलोकी पांडेय,वरुण,अभय नारायण,विजेंद्र,आदि किसानों के गेहू व सरसों की फसल डूबकर चौपट हो गई।वहीं उक्त गांव के पास ही इसके पहले भी दो बार बंधा टूट गया था। लेकिन तीसरी बार बंधा टूटने से ग्रामीणों का सब्र टूट गया। उन्होंने गांव में प्रदर्शन कर नहर विभाग के विरुद्घ जमकर नारे बाजी की।किसानों का कहना है कि विभाग के उच्चधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई। लेकिन विभाग द्वारा कुछ नहीं किया गया। जफरावाद विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। लेकिन विभाग चुप्पी साधे है। अभी भी बंधा टूटने का डर बना हुआ है।लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुचा है।प्रदर्शन करने वालों में राजेश तिवारी,पप्पू तिवारी, हरिपाल,त्रिलोकी,पीयूष,सोनू,आशा,विमला देवी,मोनू,सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed