{"_id":"5edd0da58ebc3e909a686eb1","slug":"30-works-will-start-soon-in-the-city-including-beautification-of-two-parks-jaunpur-news-vns528893956","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पार्कों के सुंदरीकरण समेत शहर में 30 काम जल्द होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पार्कों के सुंदरीकरण समेत शहर में 30 काम जल्द होंगे शुरू
विज्ञापन
चौकिया स्थित शीतला धाम में निर्मित पोखरे का सुंदरीकरण लॉकडाउन के कारण रुक गया था। अब जल्द ही फिर ?
- फोटो : JAUNPUR
लॉकडाउन के कारण शहरी क्षेत्र में रुके नगर पालिका के 30 कार्य जल्द ही फिर से शुरू होंगे। इसमें चौकिया स्थित पोखरा और दो पार्कों के सुंदरीकरण सहित नाली व इंटरलाकिंग के कई कार्य शामिल हैं। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। ठेकेदारों को कार्य स्थल पर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने, मास्क, सैनिटाइजर आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
अचानक लॉकडाउन होने से शहर में नगरपालिका की ओर से कराये जा रहे कार्य रुक गया था। नतीजतन शहर का विकास भी थम गया। अनलाक-1 में कार्यों को कराने की छूट मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन विकास कार्यों को कराने की तैयारी फिर शुरू कर दी। इस दौरान एकाध दो दिन में नगर पालिका क्षेत्र में 30 कार्य शुरू होंगे। जिसमें नगरीय झील, तालाब व पोखरा संरक्षण योजना के तहत स्वीकृत चौकिया स्थित पोखरे का और अमृत योजना के तहत स्वीकृत भगत सिंह और स्व. दीनदयाल उपाध्याय पार्क का सुंदरीकरण सहित अभिनव योजना के तहत स्वीकृत पचह टियां में स्थित रामघाट की सड़क, शवदाह गृहस्थलनाला व नाली घाट की सीढ़ी, बाउंड्रीवाल विद्युतीकरण का कार्य फिर से शुरू होना है।
इसके अलावा वित्त आयोग निधि अंतर्गत स्वीकृत 11 इंटरलाकिंग व नाली सहित पंडित दीनदयाल उपाध्यायनगर विकास योजना के तहत स्वीकृत 16 इंटरलाकिंंग व नाली निर्माण का कार्य शामिल है। ये ऐसे कार्य हैं, जो लाक डाउन के कारण रुक गए थे। इन सभी कार्यों को शुरू कराने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिया जा चुका है।

पंचहटिया में निर्माणाधीन एसटीपी की फोटो।- फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन