फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   30 residential sheds caught fire, nine families rendered homeless

Jaunpur News: 30 रिहायशी छप्परों में लगी आग, नौ परिवार बेघर

Fri, 05 Apr 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
30 residential sheds caught fire, nine families rendered homeless
जौनपुर। खुटहन के कृष्णापुर में बृहस्पतिवार की शाम 14 परिवारों के 30 रिहायशी छप्पर आग की जद में आ गए। घटना के चार घंटे बाद अग्निशमन टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने तीन लाख से अधिक क्षति का आकलन किया। इस घटना से नौ परिवार बेघर हो गए जबकि पांच परिवारों के पास पीएम आवास है।
विज्ञापन

कृष्णापुर गांव के निषाद बस्ती में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे जब श्रमिक किसान खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से सबसे पहले बड़ेलाल के तीन रिहायशी छप्पर में एक के बाद एक आग लग गई। लोगों ने आग देखा तो अफरातफरी मच गई। विकराल आग देख सबसे पहले लोगों ने मड़हों से मवेशियों को छोड़ा। दो गैस सिलिंडर बाहर निकाला। इसके बाद लोग बाल्टी में पानी लेकर, डंडा, लाठी, झाड़ू लेकर आग बुझाने दौड़ पड़े। उनका यह प्रयास काम न आया और देखते ही देखते आग ने निषाद बस्ती के 30 रिहायशी छप्परों को अपनी जद में ले लिया। घटना के 50 मिनट बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद 20 मिनट बाद दमकल पहुंची। कर्मचारियों ने 5.30 बजे से आग बुझाना शुरू किया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। मौके पर बदलापुर फायर ब्रिगेड व जौनपुर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। आग की घटना में रिहायशी छप्पर में रखा राशन, कपड़ा, एक बाइक समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें से नौ परिवार को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है।
विज्ञापन

इनके रिहायशी छप्पर में लगी आग :-
आगजनी में रामप्रसाद निषाद पुत्र दूधनाथ, बड़ेलाल पुत्र जयकरन, रमेश पुत्र जयकरन, विपिन पुत्र जयकरन, राजेश पुत्र जयकरन, खिलाड़ी पुत्र मेवालाल, साेहनलाल पुत्र मेवालाल, साहेब लाल पुत्र कल्पनाथ, सुनील पुत्र हकड़ू, राकेश पुत्र हकड़ू, बजरंगी पुत्र धर्मराज, फागुलाल पुत्र मेवालाल, इंद्रपति पुत्र मेवालाल, कलावती पत्नी स्व.सोहनलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कराई जा रही है। आग लगने के कारण का पता लगने के बाद मुआवजा तय हो पाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के लिए पत्र लिखेंगे। - रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed