{"_id":"6611977bc3da4cf5b50512a4","slug":"30-percent-btech-seats-in-up-will-be-filled-through-pucat-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-114400-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पीयूकैट से भरी जाएंगी पूविवि में बीटेक की 30 फीसदी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पीयूकैट से भरी जाएंगी पूविवि में बीटेक की 30 फीसदी सीटें
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित इंजीनियरिंग (बीटेक) के पाठ्यक्रमों में तीस प्रतिशत सीटों पर दाखिला अब पीयूकैट (पूर्वांचल यूनिवर्सिटी कंबाइंड टेस्ट) के जरिए कराया जाएगा। यह व्यवस्था पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पहली बार लागू की गई है। शेष 70 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश एकेटीयू (अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी) की ओर आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्राें का चयन किया जाएगा।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में संचालित बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिला पहले एकेटीयू की ओर से आयोजित परीक्षा से होता था। ऐसे में कुछ छात्र कांउसिलिंग कराने के बाद भी दाखिला नहीं लेते थे। इसके चलते बीटेक की तमाम सीटें खाली रह जातीं थीं। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया कि उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में संचालित बीटेक पाठ्यक्रम की तीस प्रतिशत सीटों पर प्रवेश विश्वविद्यालय पीयूकैट से लेगा। इससे विश्वविद्यालय की सीटों को भरने में आसानी होगी। प्रवेश परीक्षा मई में कराने की तैयारी है।
बीटेक के इन पाठ्यक्रमों में होगा दाखिला
उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में इलेक्ट्रानिक एंड कंप्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (रिन्यूएबल एनर्जी) , कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इनफाॅर्मेशन टेक्नोलाजी, इलेक्ट्रानिक एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लिकेशन, बीसीए, एमसीए की कुल 360 सीटों पर दाखिला होना है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। प्रवेश परीक्षाएं मई में कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर आवेदन फार्म अपलोड कर दिया गया है।-- डॉ. रजनीश भाष्कर, संयोजक पीयूकैट
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में संचालित बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिला पहले एकेटीयू की ओर से आयोजित परीक्षा से होता था। ऐसे में कुछ छात्र कांउसिलिंग कराने के बाद भी दाखिला नहीं लेते थे। इसके चलते बीटेक की तमाम सीटें खाली रह जातीं थीं। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया कि उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में संचालित बीटेक पाठ्यक्रम की तीस प्रतिशत सीटों पर प्रवेश विश्वविद्यालय पीयूकैट से लेगा। इससे विश्वविद्यालय की सीटों को भरने में आसानी होगी। प्रवेश परीक्षा मई में कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
बीटेक के इन पाठ्यक्रमों में होगा दाखिला
उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में इलेक्ट्रानिक एंड कंप्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (रिन्यूएबल एनर्जी) , कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इनफाॅर्मेशन टेक्नोलाजी, इलेक्ट्रानिक एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लिकेशन, बीसीए, एमसीए की कुल 360 सीटों पर दाखिला होना है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। प्रवेश परीक्षाएं मई में कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर आवेदन फार्म अपलोड कर दिया गया है।