फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   30 major sites marked for plantation in Van Mahotsav

Jaunpur News: वन महोत्सव में पौधरोपण के लिए 30 प्रमुख स्थल चिह्नित

Sun, 29 Jun 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
30 major sites marked for plantation in Van Mahotsav
जौनपुर। वन महोत्सव को लेकर 1 से 7 जुलाई तक पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। वन विभाग की तरफ से 30 प्रमुख स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं, जहां पौधरोपण होगा। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, प्रदूषण को कम करना और हरियाली को बढ़ावा देना है। इसके लिए विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, पार्कों और गांवों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक से 7 जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव में जनप्रतिनिधियों के हाथों पौधरोपण कराकर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। इसके तहत ब्लाक व तहसील के आस-पास ग्राम पंचायत की भूमि पर करीब 200 पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए करंजाकला, मल्हनी, बदलापुर, शाहगंज आदि क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, मल्हनी विधायक लकी यादव, शाहगंज विधायक रमेश सिंह आदि से समय भी लिया गया है।
विज्ञापन

40 नर्सरियों में रोपे जा रहे हैं पौधे :-जिले में एक साथ 52 लाख पौधरोपण की संभावित तिथि प्रशासन की तरफ से तो नहीं घोषित की गई है। इसमें वन विभाग को जहां 14.55 लाख व अन्य विभागों को 37.45 लाख पौधरोपण किए जाने हैं। जिले में वन विभाग के पास 40 नर्सरियां हैं, इसके जरिए यहां पर 14.55 लाख पौधे रोपे जा चुके हैं। इसके अलावा भी पौधों के उपलब्धता की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। इसके तहत गड्ढा खोदाई का कार्य अक्तूबर, नवंबर से मार्च तक किया गया। प्रति नर्सरी डेढ़ से दो लाख पौधे उगाए जा रहे हैं। इसमें जामुन, आम, कटहल, अर्जुन समेत विभिन्न प्रकार के पौधों को तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

वन महोत्सव एक से 7 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसको लेकर वन विभाग की तरफ से जगह-जगह पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्थल का चयन व जनप्रतिनिधियों से पौधरोपण का समय ले लिया गया है। -सरफराज अहमद, एसडीओ वन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed