{"_id":"68eab53f87c1a9782f0dbe3d","slug":"3-people-including-an-innocent-child-died-in-accidents-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-142412-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हादसों में मासूम समेत 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हादसों में मासूम समेत 3 की मौत
विज्ञापन
जौनपुर। अलग-अलग हादसों में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चंदवक के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग स्थित गोनौली रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की शाम एक युवक की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। घटना के चलते आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
देवराई गांव निवासी विकास कुमार (28) मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। तबीयत खराब होने के कारण दो महीने पहले वे घर लौटे थे। यहां दवा चल रही थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार को विकास अपनी बड़ी बहन रीता और छोटे भाई विनय के साथ वाराणसी के दानगंज दवा कराने गए थे। रीता ने बताया वे जांच करवाने अस्पताल ले गई थीं, लेकिन मौका देखकर विकास बस पकड़कर भाग गया। वे लोग उसे ढूंढ ही रहे थे कि उसकी मौत की खबर मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता शिवकुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
उधर, केराकत थाना क्षेत्र के धरौरा गांव निवासी एक युवक की गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन शव लेने शुक्रवार की रात 10 बजे गाजीपुर पहुंचे। धरौरा गांव निवासी किशन यादव (18) परिजनों से बिना बताए बृहस्पतिवार की दोपहर घर से कहीं चला गया देर शाम घर नहीं पहुंचने पर आसपास तलाश की गई, मगर कहीं पता नहीं चल सका। मृतक के चाचा के बेटेअमन यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच पता चला कि गाजीपुर में एक अज्ञात का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। एक सिपाही ने मृतक की फोटो दिखाई। मृतक की फोटो देखते ही अमन के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर परिवार में कोहराम मच गया। किशन यादव 12वीं का छात्र था। वह तीन बहनों में इकलौता था। पिता राजेंद्र यादव ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। नोनहारा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, शाहगंज थाना क्षेत्र के सुरिस गांव के रौजा पुरवा मोहल्ले में शनिवार की शाम निर्माण कार्य के दौरान बालू गिराते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। सुरिस रौजा पुरवा निवासी अबुसाद के घर भवन निर्माण कार्य चल रहा था। इस बीच बालू गिराने आए ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनका तीन वर्षीय बेटा मोहम्मद अशद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ले लिया। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।