फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3 including sister and brother died in the accident

Jaunpur News: ट्रक से कुचलकर बहन-भाई समेत 3 की मौत

Fri, 03 Jan 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
3 including sister and brother died in the accident
संवाद न्यूज एजेंसी धर्मापुर (जौनपुर)। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर अकबर रेलवे क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक भाई व दो बहनें है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। केराकत थाना क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी अरुण कुमार (31) बृहस्पतिवार को अपनी बहन आरती (18) को बाइक से लेकर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर में अपने मौसा के घर पहुंचा।
विज्ञापन

वहां खाना खाने के बाद अपनी मौसेरी बहन बबीता पुत्री राजेंद्र को बाइक पर बैठाकर मल्हनी बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां दवा दिलाने के लिए निकला। बाइक चालक अरुण कुमार दोपहर के डेढ़ बजे जैसे ही लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर अकबर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में लेते हुए तीनों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए माॅर्च्यूरी हाउस भेज दिया। दुर्घटना के बाद शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर जाम लगने के कारण करीब 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।

इस बाबत सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक व ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed