{"_id":"62e818de88c4c05ae43ce8fd","slug":"3-81-crore-reached-in-the-account-for-the-dress-to-the-children-of-the-council-school-jaunpur-news-vns66713203","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय के बच्चों को ड्रेस के लिए खाते में पहुंचा 3.81 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय के बच्चों को ड्रेस के लिए खाते में पहुंचा 3.81 करोड़
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को ड्रेस, जूता, बैग और स्वेटर के लिए सरकार ने डीबीटी के जरिए सोमवार को धन की पहली किस्त जारी कर दी। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सरकार ने जिले के 2 लाख 56771 छात्रों के अभिभावकों के खाते में 1200 प्रति छात्र के हिसाब से कुल 30 करोड़ 81 लाख 25200 रुपये भेज दिया है।
जिले में संचालित 2807 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 5.10 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। सभी बच्चों का डाटा बैंक खाता नंबर सहित विभाग के पोर्टल पर पहले ही अपलोड कर दिया गया था। इसमें से 2 लाख 56 हजार 771 छात्रों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेज दी गई,जबकि शेष छात्रों के खाते में जल्द ही भेज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण भी जिले के कई प्राथमिक विद्यालयों में टीवी और मोबाइल के माध्यम से छात्रों को दिखाया गया। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पर स्वामी विवेकानंद हाल में टेलीविजन के माध्यम से छात्रों को दिखाया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित सिंह, शिक्षक दिनेश यादव, नेहा जायसवाल, मंजू जैसवार, श्यामधर यादव, आराधना उपाध्याय, गजाला बानो, मनोज कुमार, माधुरी सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी तरह, महराजगंज के गोठवा प्राइमरी पाठशाला के छात्रों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में नामांकित 209 छात्रों ने कार्यक्रम देखा। अभिभावकों के खाते में धन भेजने के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बच्चे बिना ड्रेस के स्कूल नहीं आएंगे। प्रधानाध्यापक अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें यह बताएं कि जो पैसा अभिभावकों के खाते में आया है, उसे ड्रेस, जूता, मोजा, बैग आदि की खरीदारी कर लें। बच्चों के पास ड्रेस और जूता मोजा बहुत जरूरी है। ठंड के मौसम में कोई भी बच्चा ठिठुरते हुए स्कूल नहीं आएगा। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद शिक्षा का पैटर्न बदल चुका है। अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों में भी बदलाव लाने की जरूरत है। बीएसए ने कहा कि योजना में पारदर्शिता बरतने के लिए सरकार ने जिले के एक लाख 84 हजार 170 अभिभावकों के खाते में सीधे धन भेज दिया है।