फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   27 new patients were found, 109 got healthy

27 नए मरीज मिले, 109 स्वस्थ हुए.......

Sat, 15 Aug 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
27 new patients were found, 109 got healthy
जौनपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 27 नए मरीज मिले तो पहले से भर्ती 109 स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 3013 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 579 हैं। अब तक कोरोना से 38 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर संदिग्धों के सैंपल लिए। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में रहने वालों की भी जांच की गई। मीरगंज के भटहर में मछलीशहर सीएचसी की टीम ने 83 लोगों की जांच की। इसमें 16 कोरोना मरीज के संपर्क में आए लोग थे। सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जांच टीम मेें डॉ बीएल यादव, विजय कुमार मौर्य, राय साहब चौहान, एलए अभिषेक कुमार यादव, रविंद्र प्रताप सिंह, जेपी पटेल शामिल रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 535 सैंपल के रिजल्ट आए। इसमें 27 पॉजिटिव हैं। आठ सैंपल खराब होने के कारण उसे दोबारा लिया जाएगा। 109 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 1292 लोगों के सैंपल लिए गए। इसे मिलाकर अब तक 60070 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 55194 की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed