फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   252 students took the membership of ABVP

252 छात्रों ने ली एबीवीपी की सदस्यता

Thu, 21 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
252 students took the membership of ABVP
विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनने पर उन्हें सदस्यता पर्ची देते परिषद के पदाधिकारी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को तिलकधारी सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में कैंप का आयोजन कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें 252 छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता कैंप का उद्घाटन जिला प्रमुख डा.महेंद्र त्रिपाठी व विभाग संयोजक रमेश यादव ने किया।
विज्ञापन


 जिला प्रमुख डा.महेंद्र त्रिपाठी  ने बताया कि परिषद की ओर से इंटर कालेजों में 20 जुलाई से लेकर एक अगस्त तक और डिग्री कालेजों में 20 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान बुधवार को इंटर कालेजों में चलने वाले सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि परिषद राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। आज हर कालेजों में परिषद के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी आवश्यक बन गई है।  नगर अध्यक्ष डा.दिग्विजय सिंह ने कहा कि सदस्य संगठन के रीढ़ हैं। सभी कालेजों में सदस्य होना तभी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व ईमानदारी से सदस्यता अभियान को सफल बनाए। इस अवसर पर अंशूल विद्यार्थी, शुलभ श्रीवास्तव, रत्नेश, विशाल सिंह, अंकित सिंह, रिया सिंह, अंजली, विपिन यादव, हर्षित सिंह व सचिन यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed