{"_id":"610f60158ebc3e75171ca165","slug":"25-thousand-rewarded-history-sheeter-criminal-arrested-in-jaunpur-police-encounter-injured-due-to-bullet-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल
Sun, 08 Aug 2021 10:09 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:09 AM IST
सार
खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा पुलिया के पास शनिवार रात पुलिस और 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। घुटने में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जौनपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा पुलिया के पास शनिवार रात पुलिस और 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर व्यापारियों से भय दिखाकर वसूली करता था। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के मुताबिक, खुटहन पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर ओम प्रकाश पांडेय बदलापुर से होते हुए बाइक से पिलकिच्छा की तरफ आ रहा है। इसके बाद पुलिस पिलकिच्छा पुलिया से थोड़ा आगे बदलापुर मार्ग पर चेंकिग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान एक बाइक सवार तेज गति से पिलकिच्छा पुलिया की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक खुटहन द्वारा फायर किया गया। पुलिस की गोली ओमप्रकाश पांडेय के पैर में लगी। गोली लगने से वह सड़क पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए सीएचसी खुटहन पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन