Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 thousand devotees took a dip

Jaunpur News: 25 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Wed, 25 Nov 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
25 thousand devotees took a dip
पिलखनी घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर मंगलवार को विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिला प्रशासन का अनुमान है कि गोमती नदी, खुटहन के पिलकिछा घाट और सई-गोमती संगम के राजेपुर व विजयीपुर स्थित त्रिमुहानी घाटों पर 25 हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर दान-पुण्य किया। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। खुटहन के पिलकिछा घाट पर गोमती नदी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट के पास स्थित भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, मां दुर्गा और भगवान शिव के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सिरकोनी ब्लॉक के राजेपुर गांव स्थित सई-गोमती संगम स्थल त्रिमुहानी पर भी लोगों स्नान कर रामेश्वरम महादेव का दर्शन किया। अन्न, वस्त्र व धन का दान किया। मुफ्तीगंज ब्लॉक के विजयीपुर गांव स्थित सई-गोमती संगम तट पर भी प्रसिद्ध त्रिमुहानी मेले का आयोजन हुआ। धार्मिक मान्यता है कि लंका विजय के बाद अयोध्या लौटते समय भगवान श्रीराम ने इन संगम स्थलों पर स्नान किया था। इसी मान्यता के कारण कार्तिक पूर्णिमा पर यहां स्नान-दान की परंपरा चली आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed