फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2.5 quintal ganja recovered on DCM, three smugglers arrested

Jaunpur News: डीसीएम पर लदा 2.5 क्विंटल गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
2.5 quintal ganja recovered on DCM, three smugglers arrested
प्रयागराज की तरफ से एक डीसीएम में ले जाए जा रहे गांजे की खेप स्थानीय पुलिस और एसटीएफ लखनऊ यूनिट की टीम ने बृहस्पतिवार को पकड़ी। डीसीएम से दो क्विंटल 50 किलो गांजा बरामद किया गया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। गांजे की कीमत 30 लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन

एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ के उपनिरीक्षक अतुल चतुर्वेदी टीम के साथ मुंगराबादशापुर थाना परिसर में थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सूचना मिली है कि एक डीसीएम पर प्रयागराज की ओर से गांजा आ रहा है। ऐसे में टीम ने प्रयागराज की तरफ से आए डीसीएम में तलाशी ली गई तो आठ बोरी एवं एक थैले में रखा गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन ढाई क्विंटल है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दिवाकर निषाद निवासी ग्राम गढ़वा थाना अहिरौला जिला आजमगढ़, अनिल कुमार सिंह निवासी ग्राम पडवा थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़ तथा राजीव कुमार निवासी सोरायपदा थाना अजीतमन जिला औरेया बताया। दो मोबाइल भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष पन्ना लाल यादव, उपनिरीक्षक एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ अतुल चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed