फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 out of 176 complaints resolved

Jaunpur News: 176 शिकायतों में से 25 का निपटारा

Sun, 21 Sep 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
25 out of 176 complaints resolved
बदलापुर। निरीक्षण भवन में शनिवार को विद्युत समाधान योजना के तहत हुई जनसुनवाई में चार उपकेंद्रों से जुड़े 176 उपभोक्ताओं ने शिकायत की। मौके पर 25 शिकायतों का निपटारा किया गया। इस दौरान साढ़े चार लाख रुपये राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन

एसडीओ एसके सिंह ने बताया कि सिकरारा, बदलापुर, महराजगंज व सिंगरामऊ के 176 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। सबसे ज्यादा 150 मामले बिजली बिल से संबंधित रहे। 10 शिकायतें नाम संशोधन, पांच पते के संबंध में, पांच भार कम करने, एक विद्युतीकरण, पांच मीटर लगाने से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 25 शिकायतों का निपटारा किया गया। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने लोगों से कहा कि समय से अपने बिजली बिल की अदायगी करें, ताकि अच्छी बिजली मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आती है तो बिचौलियों के बजाय सीधे विभाग के अधिकारी से संपर्क करे। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता रामदास, अधिशासी अभियंता प्रकाश देव, उन्नत सिंह, अजय मिश्रा, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed