फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 days later Ratnesh lost the battle of life

25 दिन बाद रत्नेश हार गया जिदंगी की जंग

Mon, 20 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
25 days later Ratnesh lost the battle of life
मछलीशहर। जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर 24 दिसंबर की रात सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी रविवार की रात दम तोड़ दिया। सोमवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छाछो गांव निवासी रत्नेश (23) पुत्र गुलाब व पड़ोसी युवक सिद्धांत (22) पुत्र शेखर के साथ 24 दिसंबर को रात साढ़े नौ बजे घर से पैदल मछलीशहर आया। वहां अपने मित्र मनीष से बाइक लेकर किसी कार्य से मुंगराबादशाहपुर की तरफ गए थे। ढाई बजे रात लौटते समय जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर जहांसापुर गांव के निकट उनकी बाइक हाइवे पर खड़ी एक ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि सिद्धांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रत्नेश को सीएचसी मछलीशहर से बीएचयू रेफर कर दिया गया था। परिजन उसका एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। सोमवार को 25 दिन बाद रत्नेश (23) ने भी दम तोड़ दिया। सोमवार को शव घर पर आते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

साथ मरने वाली बात हुई सच
24 दिसंबर की रात में सिद्धांत और रत्नेश जब घर से निकलने के बाद रास्ते में कोहरा देखा तो कुछ पल के लिए ठिठक गए थे। रत्नेश ने अपने साथी सिद्धांत से घर लौटने की बात कही थी, मगर सिद्धांत ने कहा था कि लौटेंगे नहीं दोस्त, जो कुछ होगा उसे देखा जाएगा। साथ चल रहे हैं साथ ही मरेंगे। रत्नेश की भी मौत के बाद हर कोई इसकी चर्चा करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed