फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2413 candidates left Navodaya entrance exam

2413 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 01 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
2413 candidates left Navodaya entrance exam
मड़ियाहूं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 की प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा कराई गई। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 7224 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 4811 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। 2413 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड दिया। परीक्षा एक पाली में सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक कराई गई। विद्यालय प्राचार्य बालकृष्ण ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्र पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। तेज धूप के चलते परीक्षार्थी ही नहीं उनके अभिभावकों को भी काफी परेशानी उठानी पडी। जिले सभी ब्लाकों को छात्र परीक्षा के लिए आवेदन किए किए थे। कोई 40 किलोमीटर तो कोई परीक्षार्थी 50 किलोमीटर की दूरी तक कर तेज घूप औप लू के बीच नवोदय विद्यालय परिसर में पहुंचा। मध्य दोपहरी में परीक्षा छूटने के बाद भी परीक्षार्थी और उनके अभिभावक धूप में भटकते नजर आए। गर्मी से बेहाल परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले दूसरे ब्लाक क्षेत्र से आए परीक्षार्थी धूप ढलने के बाद घर के लिए निकले। परीक्षा को लेकर नवोदय विद्यालय के पास काफी भीड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed