फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   24 patients of malaria found in two years

दो वर्षों में मिले मलेरिया के 24 मरीज

Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
24 patients of malaria found in two years
मलेरिया पर नियंत्रण पाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में हर साल 12-12 मलेरिया रोगी मिले हैं। इससे अधिक मरीज एक भी बार नहीं मिले।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जागरूकता बढ़ाने के के लिए 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। आबादी वाले क्षेत्रों में मच्छरों का घनत्व जितना कम होगा, उतने ही ज्यादा लोग सुरक्षित होंगे। मलेरिया पर नियंत्रण के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को नष्ट कराया जा रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव तथा फागिंग भी कराई जा रही है। बुखार पीड़ित सभी रोगियों की जांच के लिए सीएचसी एवं पीएचसी केंद्रों को निर्देशित किया गया है। इन कार्यों की मानीटरिंग एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए जिले के सभी पांच मलेरिया निरीक्षकों को 21 ब्लॉक आवंटित किए गए हैं। मार्च माह के अंत तक 7,774 रोगियों की मलेरिया जांच की जा चुकी है, लेकिन कोई भी मलेरिया धनात्मक नहीं मिला है। मलेरिया मादा एनीफिलीज मच्छर काटने से होता है। मलेरिया पीड़ित रोगी को ठंड देकर नियमित अंतराल पर बुखार आता है और बुखार कम होते वक्त पसीना होता है। समय पर दवा नहीं मिलने पर रोगी अत्यधिक कमजोर हो जाता है। मलेरिया से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। आसपास गंदा पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। साफ-सफाई रखनी चाहिए। बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। सीएचसी व पीएचसी पर जांच की सुविधा उपलब्ध है। कूलर, गमला, टिन का डिब्बा, नारियल का खोल, डिब्बा, फ्रीज के पीछे का डीफ्रास्ट ट्रे की सफाई नियमित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed