फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   24 candidates stood in the election of union

कर्मचारी संघ के चुनाव में उतरे 24 प्रत्याशी

Tue, 10 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
24 candidates stood in the election of union
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ चुनाव के लिए सोमवार को अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों समेत कुल 25 ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद के  प्रत्याशी रामनाथ राम ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में 24 प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष और 11 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। कोषाध्यक्ष पद के लिए कपिल कुमार त्यागी ने अकेले पर्चा दाखिल किया। सदस्यों के कुल 11 पद हैं। इतने ही प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन


इस नाते सभी का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। चुनाव 12 फरवरी को होगा। सोमवार को सुबह दस बजे से दो बजे तक प्रशासनिक भवन के मीटिंग सभागार में चुनाव अधिकारी डा. अजय द्विवेदी की देखरेख में पर्चा दाखिल किया गया। अध्यक्ष पद के लिए अमलदार यादव, केशव प्रसाद यादव और रामजी सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम सिंह मुन्ना, एसबीएच रिजवी और संजय कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री पद के लिए रामसेवक यादव और स्वतंत्र कुमार चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए कपिल कुमार त्यागी ने अकेले पर्चा दाखिल किया है। संयुक्त मंत्री पद के लिए जियालाल यादव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, रामनाथ राम, शंभूशरण और शांति प्रकाश मिश्र ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनाथ राम के  पर्चा वापस लेने के कारण अब अब संयुक्त मंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी प्रकार सदस्य के लिए चंदन यादव, दिनेश चंद्र अस्थाना, दिलगीर हसन, जैसलाल यादव, मनु मिश्रा, राकेश कुमार, रमेश चंद्र चौधरी, रमेश कुमार सिंह, रामआसरे वर्मा, नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सैयद मोहम्मद इमाम ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य के कुल 11 पद हैं। इतने ही लोगों ने पर्चा दाखिल किया है।


सोमवार को सुबह 10 से दो बजे तक नामांकन हुआ। तीन से पांच बजे तक पर्चा वापसी का समय था। संयुक्त मंत्री के प्रत्याशी रामनाथ राम ने अपना पर्चा वापस ले लिया। संयुक्त मंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed