फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   23 thousand people prayed for peace of the country in the goodbye Friday namaz.

Jaunpur News: 23 हजार लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज में मांगी मुल्क के अमन की दुआ

Sat, 06 Apr 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
23 thousand people prayed for peace of the country in the goodbye Friday namaz.
जौनपुर। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज अदा की गई। यहां पर इमामों ने मुल्क के अमन व तरक्की के लिए दुआ की। शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस चक्रमण करते रहे। भीड़ के बावजूद सड़क पर नमाज नहीं अदा की गई। इस दौरान पैरामिलिट्री फोर्स व पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी भी मौजूद रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित शिया जामा मस्जिद में करीब पांच हजार शिया समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा अटाला मस्जिद में पांच हजार, बड़ी मस्जिद में 10 हजार, शाहीपुल स्थित शेर की मस्जिद एक हजार, मदरसा हंसिया स्थित मदीना मस्जिद एक हजार, लाल दरवाजा पुरानी बाजार में एक हजार मुस्लिमों ने नमाज अदा की। अन्य जुमा मस्जिदों में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ व एसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा भी भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

शाहगंज : नगर समेत क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार व क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान शुक्रवार की दोपहर से अलविदा जुमे की नमाज व आगामी चुनाव को लेकर भ्रमण करते रहे। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अलविदा की नमाज अदा की। उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने सबरहद, अरंद, बडागांव, उसरहटा रफीपुर समेत आदि गांवों में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय : नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रमजान महीने के अलविदा जुमा की नमाज सकुशल संपन्न हुई। सर्वाधिक भीड़ नगर के शाही जामा मस्जिद में रही। नगर की शाही जामा मस्जिद में नमाज हाफिज शफीक ने पढ़ाई। नमाज से पूर्व तकरीर मौलाना हामिद रजा ने कराई।
मुंगराबादशाहपुर : कस्बे में अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस नगर में पूरी तरह से मुस्तैद रही। नमाज के वक्त एहतियात के तौर पर मस्जिदों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।

जफराबाद : क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह ने जफराबाद कस्बे के हाजी हरमैन सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed