फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   23 exam centers set up for UPTET; 59 magistrates deployed.

Jaunpur News: यूपीटीईटी के लिए बने 23 परीक्षा केंद्र, 59 मजिस्ट्रेट तैनात

Fri, 26 Jun 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
23 exam centers set up for UPTET; 59 magistrates deployed.
जौनपुुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के निष्पक्ष और नकलविहीन आयोजन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शाम को बैठक हुई। इसमें जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर 59 मजिस्ट्रेट तैनात करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल और स्वच्छता जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परीक्षा दो और तीन जुलाई को दो-दो पालियों में तथा चार जुलाई को प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी। कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट और आठ आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने केंद्र अधीक्षकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए। इन बूथों पर ओआरएस और प्राथमिक उपचार की दवाएं उपलब्ध रहेंगी। भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर टेंट लगाए जाएंगे। सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और मरम्मत कर उन्हें क्रियाशील रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed