फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   23 dengue victims found in the district in two days

Jaunpur News: जिले में दो दिन में मिले डेंगू के 23 पीड़ित

Tue, 07 Nov 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
23 dengue victims found in the district in two days
जौनपुर। मौसम में बदलाव के बाद भी जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। हर दिन 10 से 15 नए मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट आई तो 23 नए मरीज मिले। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 623 पहुंच गई है। जबकि संभावित मरीजों की संख्या 826 पहुंच गई है। डेंगू के मरीज मिलने से लोगों में डर का माहौल बना है। बुखार आने पर हर किसी को डेंगू की चिंता सताने लगती है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर घर में कोई न कोई बीमार चल रहा है। निजी अस्पताल तो मरीजों से पटे पड़े हैं। बीमारों के परिजन प्लेटलेट्स के लिए अस्पतालों का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विगत चार से पांच दिनों में 125 डेंगू के मरीज मिले हैं। इससे मरीजों की संख्या अचानक बढ़कर 623 पहुंच गई है। जिला अस्पताल में जांच के लिए मरीजों की भीड़ लग रही है। भीड़ के चलते मरीजों को रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन अस्पताल आना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों की हर दिन 40-50 मरीजों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले साल मिले थे 1586 डेंगू के मरीज:-
जौनपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। इसके बावजूद पिछले साल के आंकड़े को अभी पार नहीं कर पाया है। बीते वर्ष जिले में करीब 1586 डेंगू के मरीज मिले थे। इसमें 350 मरीज अकेले बदलापुर तहसील में मिले थे। यहां तीन महीने तक डेंगू के मरीज मिल रहे थे। जिले की स्वास्थ्य टीम के साथ ही मंडलीय टीम भी बदलापुर में संक्रमण कम नहीं कर पाई थी। मौसम बदला तो धीर-धीरे संक्रमण कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय इलाकों में डेंगू का अधिक संक्रमण
जौनपुर। इस बार डेंगू का असर नगरीय इलाके में सबसे अधिक देखने को मिला है। अब तक मिले 623 मरीजों में से करीब 350 से 400 मरीज शहरी इलाके के हैं। जबकि पिछली बार डेंगू का संक्रमण सबसे अधिक ग्रामीण इलाकों में रहा। इस बार शहर में मियांपुर, हुसेनाबाद, कोतवाली, वाजिदपुर व भंडारी स्टेशन का इलाका अधिक संक्रमित है। डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए 457 स्थानों पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया है। करीब 150 स्थान और है जहां अभी छिड़काव कराया जाना है। डीएमओ डा.बीपी सिंह ने बताया कि जहां पर मरीज मिलते हैं वहां छिड़काव कराया जाता है।


जिले में अभी तक डेंगू के कुल 623 मरीज मिल चुके हैं। संभावित मरीजों की संख्या 826 पहुंच गई है। मौसम कुछ और ठंडा होगा तो संक्रमण खुद कम हो जाएगा, जो मरीज मिल रहे उनको इलाज की सुविधा दिलाई जा रही है।-डा.बीपी सिंह, मलेरिया अधिकारी जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed