{"_id":"68ee9c9a674a16742e00b619","slug":"23-cremation-grounds-will-be-built-at-a-cost-of-rs-560-crore-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-142562-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 5.60 करोड़ की लागत से बनेंगे 23 अंत्येष्टि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 5.60 करोड़ की लागत से बनेंगे 23 अंत्येष्टि स्थल
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के लिए किसी को दिक्कत न हो, इसके लिए जिले में अलग-अलग स्थानों 23 अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की योजना स्वीकृत की गई है। इसके लिए शासन की ओर से कुल 5 करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। जगह चिह्नित कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के लिए दिक्कत न हो, इसके लिए पंचायती राज विभाग की ओर से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। जिले को शासन स्तर से वर्ष 2025-26 में 23 अंत्येष्टि स्थल के निर्माण का लक्ष्य मिला है। हर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले में 23 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण पर कुल 5 करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए बजट शासन की ओर से जारी कर दिया गया है। अंत्येष्टि स्थल पर दो शव दाह स्थल, एक कार्यालय, शौचालय, वॉशरूम, शांति स्थल, इंटर लॉकिंग, लकड़ी भंडारण, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी।
धर्मापुर के मोहिद्दीनपुर, रामपुर के आशापुर व खेमापुर, महराजगंज के बाहरपुर खुर्द, डोभी के करनेहुआ व बरमलपुर, सुईथाकला के अमारी व कम्मरपुर, शाहगंज के डडसौली, रामनगर के सिरौली, छंगापुर, दुबान व कुंभापुर में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह से मुंगराबादशाहपुर के अमोघ, सरायखेम व अहमदपुर, सुजानगंज के नेवरहा, करंजाकला के नरौली, बक्शा के बखोपुर, रामपुर के हयेरा, शाहगंज के नटौली, खुटहन के भटपुरा, मडियाहूं के बड़ेरी में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। डीपीआरओ नवीन सिंह का कहना है कि जिले में 2025-26 में 23 अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए शासन की ओर बजट जारी कर दिया गया है। इसके लिए जगह चिह्नित कर निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। एक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।