फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2200 women are making tricolor, will be hoisted on 4.5 lakh houses

2200 महिलाएं बना रहीं तिरंगा, 4.5 लाख घरों पर फहरेगा

Thu, 04 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
2200 women are making tricolor, will be hoisted on 4.5 lakh houses
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा बनातीं समूह की महिलाएं। - फोटो : JAUNPUR
जनपद में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इसके लिए 10 लाख तिरंगा प्रशासन तैयार कराने की तैयारी में लगा है। इस कार्य में जनपद की 462 समूह की 2200 महिलाएं मदद के लिए लगी हैं, जिनके द्वारा तैयार तिरंगा जनपद के साढ़े चार लाख घरों पर फहराया जाएगा। इसके लिए वह तिरंगा बनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी है। इसके तहत, 11 से 17 अगस्त तक सभी, दुकान, प्रतिष्ठान और जनपद के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराना है। इसके लिए दो माह पहले से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

इस कार्य को लेकर जनपद की 462 समूह की महिलाओं को भी लगाया गया है, जिन्हें साढ़े चार लाख तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य दिया है, इसमें केराकत, बदलापुर और सुइथाकला से 21- 21 हजार, डोभी, बरसठी से 9, धर्मापुर से 9, जलालपुर से 20, करंजाकला, खुटहन और महराजगंज से 22-22, मुफ्तीगंज में 14 हजार, शाहगंज और मड़ियाहूं 30-30, मछलीशहर 24 हजार, रामनगर 35 हजार, सुजानगंज 24 हजार, सिरकोनी 18 और सिकरारा ब्लाक के समूह की महिलाओं को 19 हजार तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक इन समूह की 2200 महिलाएं तीन लाख से अधिकार तिरंगा तैयार भी कर चुकी हैं। ये 25 रुपये प्रति तिरंगा के हिसाब से ग्राम पंचायतों के आर्डर पर उसे तैयार कर रही हैं। एनआरएलएम के उपायुक्त ओपी यादव कहते हैं समूह के महिलाओं के माध्यम से तिरंगा तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। समय से ग्राम पंचायतों को उनकी मांग के हिसाब से तिरंगा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में भी बंदी तैयार कर रहे तिरंगा
अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराने के लिए जेल के बंदियों से भी मदद लिया जा रहा है। जेल के बंदी भी राष्ट्रध्वज बनाने में जुटे हुए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, महिला-पुरुष मिलाकर 10 बंदी इस काम में लगाए गए हैं, जो झंडा बनाने में जुटे हुए हैं। झंडे की लंबाई छह फीट और चौड़ाई दो फीट रखी गई है। इस संबंध में जेल अधीक्षक एसके पांडेय ने बताया कि जेल के बंदी भी राष्ट्रध्वज बना रहे हैं।
25 रुपये में डाकघर से मिल रहा तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान में डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सभी प्रधान डाकघरों में एक अगस्त से बिक्री के लिए तिरंगा उपलब्ध है, जिसे लोगों द्वारा मात्र 25 रुपये में खरीदा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक प्रधान डाकघर में एक सेल्फी पॉइन्ट (राष्ट्र ध्वज एवं स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों तथा विशेष आवरणों के फिलेटली फ्रेम के साथ) भी बनाया जाएगा। सोशल मीडिया पर अभियान के साथ-साथ डाककर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी के साथ प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाएगा। डाककर्मियों द्वारा अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed