फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आप ी एकता और सौहार्द का प्रतीक है होली का पर्व

आप ी एकता और सौहार्द का प्रतीक है होली का पर्व

Mon, 25 Mar 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
आप ी एकता और सौहार्द का प्रतीक है होली का पर्व

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर के सिटी पब्लिक स्कूल मे ऊमर वैश्य समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब अबीर, गुलाल उड़ा। गले मिलकर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर मेधावियों को सम्मानित किया गया।

ऊमर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता ने कहा कि होली एकता और सौहार्द का प्रतीक है। समाज को राजनीति में बढ़चढ़कर भागीदारी करनी चाहिये। इसके लिए समाज मे जागरूकता की जरूरत है। समाज के गरीबों की मदद की जानी चाहिए। गरीब परिवार की बच्चियों की शादी मे सहायता देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुहल्ला गुड़हाई निवासी व बिहार में एसडीएम पद पर तैनात आशुतोष गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ।शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिससे सारी कठिनाईयों का मुकाबला और सैधान्तिक लडा़इयां लड़ी जा सकती है। इससे पूर्व समाज के मेधावियों नेहा गुप्ता (पायलट), आयुष गुप्ता (डाक्टर), प्रत्युश गुप्ता (इंजीनियर) व सिद्धेश्वर नाथ गुप्ता (इंजीनियर) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भोजपूरी गायक आशीष पाठक, गायक संजय जायसवाल व रेखा गुप्ता ने समारोह मे एक से बढकर एक गीत व डांस प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अध्यक्षता संगम लाल गुप्ता व संचालन विश्वामित्र गुप्त ने किया। इस अवसर पर गोविंद जी गुप्ता, बृजेश गुप्ता, संजय गुप्ता,जितेन्द्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, टिंकूं गुप्ता,श्याम धर एडवोकेट, जगदीश ऊमर वैश्य, प्रदीप कुमार,राकेश गुप्ता, राजकुमार नेता, आलोक गुप्ता, श्याम सुंदर, आलोक गुप्ता पिंटू, विनोद कुमार ,सदाशिव,चेयरमैन शिव गोविंद, दिनेश गुप्ता, स्वामीनाथ गुप्ता, रवि गुप्ता, राहुल गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed