{"_id":"5c967b0bbdec22068c429733","slug":"21553365771-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का त्यौहार मनाने समुद्र तट पर जाना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का त्यौहार मनाने समुद्र तट पर जाना पड़ा भारी
विज्ञापन
जफराबाद (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के कस्बा काजी अहमदनूर निवासी तीन लोगों को होली का त्यौहार मनाने के लिए समुंद्र तट पर जाना उस समय महंगा पड़ गया, जब समुंद्र की तेज लहरें उनको अपनी ओर खींच ली। जिससे उनकी मौत हो गई।
काजी अहमदनूर निवासी रामपाल मौर्य के पुत्र कमलेश मौर्य जो पिछले कई वर्षों से मुंबई में अपने परिवार के साथ रहकर जीवन यापन कर रहे थे। होली त्यौहार के दिन गुरुवार को कमलेश अपनी पत्नी निशा( 36) सहित पुत्री प्रिया मौर्य (20) तथा पुत्र प्रशांत मौर्य (18) वर्ष के साथ होली का त्यौहार मनाने के लिए विरार के पास स्थित समुद्र तट के किनारे पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने अपने पत्नी और बच्चों को समुद्र किनारे छोड़ कर उनको खाने पीने के सामान लेने के लिए थोड़ी दूर चले गए। उनके आने से पहले ही उनके पुत्र प्रशांत समुद्र तट के किनारे पानी की लहर में उतर गए। थोड़ी ही देर में समुद्र की तेेेज लहर आई प्रशांत को खींचकर ले जाने लगी। प्रशांत को तेज धारा में बहते हुए देख उनकी मां निशा तथा बहन प्रिया भी बचाने के लिए आगे बढ़ी। लेकिन उनको भी क्या पता था कि आज समुद्र की लहर काल बन कर ले जाएगी। जैसे ही मां और पुत्री भी प्रशांत को बचाने के लिए आगे गए। तभी समुद्र की तेज लहर उनको भी खींच ले गई। उधर कमलेश मौर्य लौटकर समुद्र तट के किनारे आए तो पत्नी, पुत्री तथा पुत्र समुद्र की लहर में समा चुके थे। समुद्र तट किनारे अफरा-तफरी मची हुई थी। सूचना के बाद वहां की स्थानीय पुलिस तथा अग्निशमन की टीम आई। काफी खोजबीन करने के बाद गुरुवार को देर शाम कमलेश के पुत्र प्रशांत की लाश समुद्र किनारे बरामद की गई। जबकि पत्नी और पुत्री की लाश शुक्रवार को सुबह बरामद हुई। इस बात की सूचना होने पर जफराबाद के काजी अहमद नूर मोहल्ले में मातम छा गया। परिवार के लोग आनन फानन में मुंबई के लिए रवाना हो गए। होली का त्यौहार व समुद्र की लहरें इस परिवार के लिए काल बन कर साबित हुआ। यह परिवार समुद्र तट पर पिकनिक मनाने गया हुआ था। घटना की सूचना जफराबाद में पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई ।पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया ।लोग परिवार वालों को ढांढस बधाते रहे की होनी को कौन टाल सकता है ।जिसने भी यह घटना सुनी आवाक रह गया। गमजदा परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।