फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   त्रिलोचन ने जंगीपुर को हराकर जीता खिताब

त्रिलोचन ने जंगीपुर को हराकर जीता खिताब

Wed, 20 Feb 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
त्रिलोचन ने जंगीपुर को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के कोल्हुआ में आयोजित राजदेव सिंह स्मृति राज्य स्तरीय बालीवाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में त्रिलोचन महादेव ने जंगीपुर को 2-0 अंकों के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। तीन सेट के फाइनल मैच के पहले सेट में त्रिलोचन ने 21 अंक अर्जित किए जबकि जंगीपुर 16 अंक जुटा सका। दूसरे सेट में जंगीपुर के 14 अंक के मुकाबले त्रिलोचन ने 21 अंक अर्जित कर के फाइनल खिताब पर कब्जा कर लिया। त्रिलोचन की ओर से आदर्श त्रिपाठी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। जबकि जंगीपुर की ओर से राहुल यादव ने अकेले त्रिलोचन को रोकने की कोशिश किया। इसके पूर्व सेमीफाइनल मैच में त्रिलोचन ने सुल्तानपुर को 15-11 एवं 15 12 के अंतर से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। जबकि जंगीपुर ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में इलाहाबाद को 15-13 और 15--11 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा राजदेव सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं शिक्षक थे। समाज में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। खेलों से उनका विशेष लगाव था। उनका मानना था खेल संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अनिवार्य है।इस दौरान अमरेज सिंह दादा, कमल देव तिवारी,कृष्णा सिंह,अनिल जायसवाल, राहुल देव सिंह,शिव प्रताप,बड़े लाल ,विजय तिवारी ,चंद्रशेखर सिंह,मुकेश शर्मा,राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed