फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   211 patients were examined and given medicines at the health fair.

Jaunpur News: आरोग्य मेले में 211 मरीजों की जांच कर दी गईं दवाएं

Mon, 20 Oct 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
211 patients were examined and given medicines at the health fair.
जौनपुर। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 211 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। आरोग्य मेले में वायरल फीवर, सर्दी और खांसी से पीड़ित ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

महराजगंज सीएचसी से संबद्ध चार पीएचसी पर 58 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। गद्दोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. अमित कुमार सोनी ने 20 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। राजाबाजार पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन अंगद सिंह ने 16 मरीजों की जांच की। पूरालाल पीएचसी में डाॅ. अवनीश कुमार ने 5 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। लोहिंदा पीएचसी पर सीनियर फार्मासिस्ट राकेश कुमार और एलटी भुनेश्वर चौरसिया ने 17 मरीजों की जांच की। सिंगरामऊ क्षेत्र के पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने 105 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। होम्योपैथिक डॉक्टर राकेश कुमार व महिला डॉक्टर पूजा त्रिपाठी ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर 24 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। डॉ. आरके यादव ने मरीजों की जांच की। जफराबाद पीएचसी पर डॉ. धर्मेश पटेल ने 24 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। यहां मौसमी बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed