फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   21 candidates filed nomination in the election of Tehsil Advocates Association

Jaunpur News: तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में 21 दावेदारों ने किया नामांकन

Fri, 12 Sep 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
21 candidates filed nomination in the election of Tehsil Advocates Association
तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए दा​खिल नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव अ​धिकारी। - फोटो : संवाद
शाहगंज। तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अधिवक्ता संघ सभागार में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चार दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। इसके साथ ही चुनाव में विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 21 हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 17 दावेदारों ने नामांकन किया था। चुनाव अधिकारी राममगन ने बताया कि बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकारिणी सदस्य और ऑडिटर पद के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए 4 चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए 3, महामंत्री पद के लिए 4, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 3, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक, सह मंत्री पद के लिए एक और ऑडिटर पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन किया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नामवापसी की तिथि तय की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच कर वैधता सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव अधिकारी ने यह निर्देश भी दिया कि मतदान के समय अधिवक्ताओं को अधिवक्ता ड्रेस पहनकर ही मतदान करने आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed