{"_id":"5cd1d8c7bdec22072d1b86b7","slug":"201557256391-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई इंटर की परीक्षा में वैभव बने टापर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई इंटर की परीक्षा में वैभव बने टापर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। काउंसिंलि फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) की बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ।
परीक्षाफल जाने के लिए विद्यालय में दोपहर से ही छात्रों की भीड़ रही। आईएससी (बारहवीं) परीक्षा में 95 फीसदी अंक पाकर वैभव श्रीवास्तव अव्वल रहे।
सीआईएससीई बोर्ड का जिले में एकमात्र विद्यालय सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर है। सत्र 2018-19 की परीक्षा के लिए विद्यालय में कुल 103 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा में सभी छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट घोषित होने पर सभी छात्र उत्तीर्ण हुए। मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे रिजल्ट घोषित हुआ। बारहवीं की परीक्षा में शौर्य राज श्रीवास्तव 94.4 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। अभिषेक यादव को 92 फीसदी, धातृ तिवारी को 91.6, अमन चौबे को 89.8 और उरविजा राय को 89.6 फीसद अंक मिले। रिजल्ट पाकर चहक उठे। विद्यालय में भी खुशी का माहौल रहा। छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी जश्न मनाया। रिजल्ट जानने के लिए हर छात्र अपनी निगाह लगाए हुए था। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों के साथ अभिभावक भी विद्यालय में पहुंचे। रिजल्ट घोषित होने पर विद्यालय परिसर में फादर अजय के निर्देश पर छात्रों में मिठाई का वितरण कर छात्रों को बधाई दी। छात्रों के उज्जव भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने भी परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले छात्रों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।