{"_id":"5cd08b10bdec22078d32e7b1","slug":"201557170960-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव संबंधि शिकायत के लिए संचालित है तीन एप 17-14-48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव संबंधि शिकायत के लिए संचालित है तीन एप 17-14-48
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। चुनाव आयोग द्वारा वोटरों व आम जनता के शिकायत के लिए तीन एप बनाए गए हैं। जिसमें 1950 वोटर हेल्प लाइन, सीविजिल और एनजीआरएस हैं। इन तीनों एपों पर अलग-अलग शिकायतें दर्ज हो रही है। अभी भी एनजीआरएस में आए 14 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है।
चुनाव में वोटरों सहित आम लोगों को चुनाव संबंधि शिकायत दर्ज कराने में दिक्कत का सामाना नहीं करना पड़े। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा तीन एप का संचालन किया है। जिसमें 1950 वोटर हेल्प लाइन, सी विजिल और एनजीआरएस हैं। इन तीनों एप में अलग-अलग की शिकायतें दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। जिससे शिकायतों का आसानी से निस्तारण हो सके। पहला एप 1950 वोटर हेल्प लाइन में वोटर कार्ड बनाने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने आदि शिकायत दर्ज हो रही हैं। अभी तक कुल 1700 शिकायतें आई हैं। जिनका निस्तारण कर दिया गया है। दूसरा एप सी विजिल है। जिसमें प्रत्याशियों के खिलाफ शिकायत,अवैध होर्डिंग व बैनर लगाने, पैसा व शराब बाटने आदि आचार संहिता से संबंधित शिकायतें दर्ज हो रही है। इसमें आचार संहिता के उलंघन से संबंधित फोटो खींच कर कोई भी व्यक्ति भेज सकता है। इसमें अब तक कुल 20 शिकायतें आई हैं। जिसमें से सही पाए गए आठ शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। जबकि 12 शिकायतें गलत पाई गई थी। तीसरा एप एनजीआरएस है। जिसमें चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों के खिलाफ शिकायत, नामांकन रद्द करने और वोटर सूची में नाम नहीं होने आदि की शिकायत दर्ज हो रही है। इसमें अभी तक कुल 1400 शिकायतें आई हैं। जिसमें से 1386 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। अभी भी 14 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया है।
सुविधा एप में मिल रही सभा, रैली व वाहन की स्वीकृत
जौनपुर। चुनाव आयोग द्वारा सुविधा एप संचालित हैं। जिसमें सभा, रैली व वाहन स्वीकृत के लिए प्रार्थना पत्र देना होगा। जिसके बाद उक्त सभी की स्वीकृत दी जाएगी। इस एप की सुविधा उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सहित सभी तहसीलों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम सेंटर में भी आ रही शिकायत
जौनपुर। चुनाव आयोग के निर्देश पर ही कंट्रोल रुम सेंटर भी जिला मुख्यालय पर खोला गया है। जिसमें पुलिस की ड्यूटी से संबंधित, दो-दो ड्यूटी लगने सहित अन्य स्थानीय शिकायते आ रही हैं। अभी तक कुल तीन शिकायतें आई हैं। जिसका निस्तारण किया जा सका है।