{"_id":"5c743122bdec22102e65e66c","slug":"201551118626-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन भुगतान प्रतिमाह करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन भुगतान प्रतिमाह करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। फूलन सेना व ग्रामीण चौकीदार संघ के सदस्यों ने जिला जेल में धरना दिया। उन्होंने चौकीदारों की स्थाई नियुक्ति करने और वेतन में बढ़ोतरी की मांग की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
फूलन सेना के राष्ट्रीय संयोजक डा.संजीवन बिंद ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार संघ की सात सूत्रीय मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद चौकीदार राजकुमार पासवान की मूर्ति जेल में लगाई जानी चाहिए। वे बलिया जेल में अंग्रेजों की गोली से वीरगति को प्राप्त हुए थे। वहां उनकी मूर्ति लगी है। यहां भी जेल में उनकी मूर्ति लगाई जानी चाहिए। उन्होंने चौकीदार का वेतन भुगतान प्रतिमाह करने, मृतक चौकीदारों के आश्रितों की नियुक्ति करने, वृद्ध चौकीदारों के स्थान पर उनके आश्रितों को रखने, चौकीदारों का स्थायी नियुक्ति एवं वेतन बिहार राज्य की तरह 27 हजार रुपये प्रतिमाह करने, सेवानिवृत्त की उम्र तय करने, गुजारा भत्ता देने की मांग की। कहा कि बार-बार मांग की जाती रही है लेकिन उनको पूरा नहीं किया जा रहा है। फूलन सेना के राष्ट्रीय प्रभारी कमलेश प्रजापति ने कहा कि यह सरकार गरीबों व असहायों के साथ न्याय नहीं कर रही है। फूलन सेना के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अशोक पासवान ने कहा कि भारत सरकार को ओवीसी के संख्या के आधार पर 54 प्रतिशत आरक्षण दे देना चाहिए। तभी सामाजिक न्याय की अवधारणा पूरा होगा। धरने में संजीव कुमार नगर एडवोकेट, संतोष कुमार बिंद, बृजेश कुमार यादव, बंशराज गौतम, हंसराज प्रजापति, ओमप्रकाश सरोज, राकेश तिवारी, मेहीलाल, देवतादीन यादव, बिंदलाल सरोज व बांकेलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।