{"_id":"5c6b023fbdec227f1c76c0f9","slug":"201550516799-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी केबिल कटी, इंटरनेट सेवा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी केबिल कटी, इंटरनेट सेवा बाधित
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। दूरसंचार विभाग के कर्मचारी सोमवार से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए है। इधर बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। सोमवार को बीमा कंपनी, बैंकिंग क्षेत्र एवं तहसील की सेवा प्रभावित रही।
सोमवार से भारत संचार निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। जौनपुर से मछलीशहर को जोड़ने वाली ओएफसी लाइन रास्ते में खराबी आने के कारण कार्य करना बंद कर दी है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण सेवा बाधित हो गई है। इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण बैक, बीमा कंपनी का तथा तहसील में कार्य प्रभावित रहा। एसडीओ जेएस यादव का कहना है कि बीटीएस मशीन को क्रियान्वित करके मोबाइल सेवा चालू कर दी गई है। ओएफसी लाइन में आई खराबी को कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दुरुस्त नहीं किया जा सका है। शीघ्र ही खराबी दूर कर सेवा बहाल की जाएगी।