फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चार घंटे तक जाम में जकड़ा रहा शहर

चार घंटे तक जाम में जकड़ा रहा शहर

Tue, 19 Feb 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे तक जाम में जकड़ा रहा शहर

विज्ञापन
जौनपुर। शहर के आधे से अधिक हिस्सा सोमवार को तकरीबन चार घंटे तक जाम में जकड़ा रहा। जाम में एंबुलेंस और स्कूल बस भी फंसे रहे। जिससे बच्चे शाम देर से घर पहुंचे। ओलंदगंज से लेकर कचहरी, वाजिदपुर से लेकर सिपाह, पचहटिया शाही पुल से कोतवाली, किला रोड और सद्भावना पुल रोड पर लोग जाम में फंसकर हैरान हुए। दोपहर करीब 12 बजे से जाम लगा था शाम चार बजे शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

आजमगढ़ रोड पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड के पास हुए सड़क हादसे के बाद ट्रेलर बीच सड़क पर आड़े तिरछे खड़ा हो गया। जिससे पचहटिया और सिपाह होते हुए जेसीज चौराहे तक जाम लग गया। इधर जाम को देखते हुए अकबरपुर, फैजाबाद, मालीपुर, शाहगंज, खेतासराय से शहर में आने वाली प्राइवेट बसें कुत्तूपुर चौराहे से होकर शहर में आए गए। करीब 12 बजे कई स्कूलों की बसें भी शहर में पहुंची तो वाहनों का दबाव शहर में बढ़ गया जिसे जगह जगह जाम लगने लगा। एक बजे तक शहर का आधे से अधिक हिस्सा जाम हो गया। नो एंट्री जोन में प्राइवेट सवारी बसें घुस गई जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। ओलंदगंज से लेकर कचहरी वाजिदपुर से पचहटिया, सद्भावना पुल रोड, चहारसू से शाही किला, सिपाह, कोतवाली से ओलंदगंज, शाही पुलस समेत शहर के अन्य हिस्सों में भी जाम लग गया। जगह जगह यातायात पुलिस के अलावा होमगार्ड के जवान और कोतवाली व लाइनबाजार थाने की पुलिस यातायात व्यवस्था बहाल कराने में जुट गई। लेकिन चौतरफा जाम लगने से वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। शाही पुल के पास एंबुलेंस की तीन गाडिय़ां फंसी रही। सद्भावना पुलस से लेकर कचहरी तक 10 से अधिक स्कूल बसें और पाइवेट सवारी बसें फंसी रहीं। जाम इस कदर था कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। शाम को करीब चार बजे के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed